तारापुर: तारापुर में बीच सड़क पर खराब हुई डायल 112 की गाड़ी, पुलिसकर्मी धक्का लगाते दिखे
तारापुर में पुलिस व्यवस्था से जुड़ी एक तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. थाना क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी 20 सड़क पर बंद हो गई जिसके बाद पुलिसकर्मियों को उसे धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा. यह दृश्य लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि डायल 112 की गाड़ी अचानक सड़क पर रुक गई.