मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर के पास एंबुलेंस में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
बताते चले कि पडरी थाना क्षेत्र के डगमगपुर स्थित जालान स्कूल के पास एक एंबुलेंस के इंजन में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार की शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। पडरी निवासी सतीश सिंह और संजय शर्मा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अपनी सूझबूझ और त्वारित कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया। यह एंबुलेंस जालान फर्म की थी और विद्यालय की। सेवा कार्यों में उपयोग होती थी।