भिवानी: CET परीक्षा आयोजित: परीक्षार्थियों के भविष्य के लिए ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों का फर्ज रहा भारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार रविवार को डीसी साहिल गुप्ता द्वारा जिला में सीईटी परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने को लेकर किए गए प्रबंध सार्थक साबित हुए। एक तरफ जहां सीईटी परीक्षा के दौरान अधिकारियों की दिन-रात की मेहनत रंग लाई वहीं ड्यूटी का फर्ज अधिकारियों और कर्मचारियों की दो रात की नींद पर भारी रहा।