भिवानी: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शहर में ₹350 करोड़ के बीमा फ्रॉड की न्यायिक जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी भिवानी ने खरीफ फसल 2023 में इन्श्योरेन्स कम्पनी द्वारा राज्य के कृषि कल्याण विभाग के आला अफसरों से मिलकर जो 350 करोड़ रुपये का बीमा फ्राड किया है , उसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने , दोषियों को सजा दिलवाने तथा ब्याज समेत फ्राड का पूरा पैसा किसानों को देने की मांग को लेकर रेड क्रास भवन पर प्रदर्शन किया।