आगरा: लूट की घटना में वांछित ₹25000 के इनामी अभियुक्त को गद्दी मैदान से किया गिरफ्तार, एसीपी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 21, 2025 SOG/सर्विलांस टीम नगर जोन व थाना M.M. गेट पुलिस ने कार्रवाई की है, जिसमें 25000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गद्दी मैदान से गिरफ्तार किया है, अभियुक्त ने दो साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मकान मालिकों को चोट पहुंचाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था इसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 आधार कार्ड, 1 ATM, 1 मोटरसाइकिल, 1 मोबाइल फोन बरामद किया है।