आगरा: आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में बंदरों का आतंक, तीमारदारों का उठाकर ले जाते हैं सामान, हमला कर करते है घायल, #jansamasya
Agra, Agra | Mar 21, 2025 आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है, बंदर तीमारदारों का सामान उठाकर ले जाते हैं कई बार आक्रामक होकर हमला भी कर देते हैं, तीमारदारों ने बताया है कि वह खाने पीने की चीज लाते हैं जिस पर बंदर झपट्टा मारकर छीन कर ले जाते हैं, मुख्य पशु कल्याण अधिकारी ने बताया है कि बंदरों को पकड़कर सर्जरी की जा रही है जिससे प्रजनन में कमी आएगी।