गाण्डेय: गांडेय पंचायत के ठेला चौक में खराब हाई मास्ट सोलर लाइट को आखिरकार ठीक किया गया
Gandey, Giridih | May 27, 2026
गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत स्थित ठेला चौक में खराब पड़ा हाई मास्ट सोलर लाइट आखिरकार ठीक कर दिया गया है। पंचायत मुखिया अमृत लाल पाठक की पहल पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए बुधवार की दोपहर 2 बजे मुखिया प्रतिनिधि मिठ्ठू पाठक के देखरेख में लाइट को दुरुस्त कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है।