बरेली: इंसानियत की मिसाल बनी बरेली पुलिस, 65 वर्षीय महिला की जान बचाने के लिए दो सिपाहियों ने किया रक्तदान
बरेली पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी है। बरेली पुलिस ने एक बार फिर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। 25 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि एक 65 वर्षीय महिला को ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही बरेली पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने मामले को गंभीर