बांदा: कलाना गांव के मजरा छिवलहा डेरा में थ्रेसर मशीन की साप्ट में फंसकर महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Apr 10, 2026 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाना गांव के मजरा छिवलहा डेरा में थ्रेसर मशीन की साफ्ट मे फंसने की वजह से महिला की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।