झालरापाटन: झालावाड़ सांसद कार्यालय के समीप संदिग्ध मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के शव का कराया पोस्टमार्टम
झालावाड़ सांसद कार्यालय के पास रविवार शाम को एक ऑटो ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की है। चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया मृतक की सुकेत के वार्ड नंबर 7 का रहने वाला मुकेश पुत्र नंदलाल झालावाड़ से सुकेत के बीच ऑटो चलाता था।