झालरापाटन: अकलेरा में ट्रैफिक जाम हटाने पर बदमाश से हुई बहस, आरएसी जवान पर सरिये से हमला, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के अकलेरा कस्बे में रविवार रात एक बदमाश ने ड्यूटी पर तैनात आरएसी जवान को लोहे के सरिये से हमला कर घायल कर दिया। घायल जवान सत्यवीर को उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह करीब 9:00 सत्यवीर ने बताया कि रविवार रात वह और उनका साथी जवान राम द्वारा इलाके में लगे जाम को हटवा रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश ने उसे पर हमला कर दिया।