हाथरस: मोहल्ला खोड़ा हजारी के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर ओढ़पूरा बिजली घर पर किया प्रदर्शन
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खोड़ा हजारी के सैकड़ो महिला पुरुषों का गुस्सा सोमवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग सातवें आसमान पर फूट गया और आक्रोशित महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को अपने घरों से उखाड़ कर ओड़पुरा बिजली घर पर फेंक दिया और वहीं पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को रखा उनकी प्रमुख मांगे हैं पुराने मीटर को बहाल किया जाए ताकि उनके खर्चे पर बोझ ना हो