BJP नेता व प्रॉपर्टी डीलर आजाद पाठक की शादी की सालगिरह पर महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुँचे, जिसकी वजह से न्यू सोहना रोड़ पर घंटों तक भारी जाम लगा रहा, जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची.जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. न्यू सोहना रोड ओल्ड जीटी रोड से लेकर हथीन मोड़ तक जाम रहा