खागा: बसवा गांव में घर में लगी आग से हजारों का नुकसान, खागा विधायक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से मिलकर मुआवजे का दिया आश्वासन
Khaga, Fatehpur | Apr 25, 2026 फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बसवा गांव में संदिग्ध अवस्था में घर में लगी आग के बाद आज खागा विधायक कृष्णा पासवान मौके पर पहुंचकर जहां पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया वहीं उन्होंने कहा कि लेखपाल और स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचकर पीड़ित के नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही उसे तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।