बीसलपुर: बीसलपुर में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से दंपत्ति घायल, इलाज के लिए बरेली ले जाते समय पत्नी की हुई मौत, मुकदमा दर्ज
बीसलपुर--ई रिक्शा से उतरकर ग्राम गोवल पति पुरा की तरफ जा रहे एक दंपति के अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लाइफ लाइन चिकित्सालय से बरेली हायर सेंटर इलाज को ले जाते समय महिला की रास्ते में दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।