कटंगी: कटंगी के चिरचिरा गांव में सड़क नहीं, कीचड़ में अंतिम यात्रा; एंबुलेंस कैसे आएगी?
"क्या इंसान की मौत हो जाए तो प्रशासन को फर्क नहीं पड़ता? शहरों में तो खूब सड़कें बन रही हैं। हमारे गांव के लिए कुछ नहीं हो सकता क्या?" यह सिर्फ एक सवाल नहीं है। यह कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम चिरचिरा के सैकड़ों ग्रामीणों का वह दर्द है जिसे वे बीते कई सालों से अपने सीने में दबाए हुए थे। मंगलवार को यह दर्द तब फूट पड़ा जब एक ग्रामीण की मौत के बाद उसका शव अंत