मेरठ: मेरठ में सड़कों पर उतरा जैन समाज, तीर्थस्थल हस्तिनापुर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां अब तक नहीं हुईं बरामद
Meerut, Meerut | Feb 16, 2025 मेरठ में जैन समाज के लोगों ने रविवार को मूर्ति चोरों के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के साथ समाज के तमाम लोग प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन देने पहुंचे और पूरी घटना पर रोष जताया।समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी चौराहा पहुंचकर प्रदर्शन किया।