मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, युवक की बॉडी के कई टुकड़े हुए
Meerut, Meerut | Feb 15, 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ऐरा गार्डन के निकट रेलवे लाइन पर शनिवार रात को एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, इलाके के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को युवक बॉडी कई टुकड़ों में मिली है। पुलिस ने लाश के टुकड़ों को कपड़े में बांधकर पोस्टमार्टम के हाउस भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है