दशीपुर निवासी गुड्डू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सुमन घर से जेवर, ₹18,000 और बेटियों को लेकर मायके चली गई। ससुराल पहुंचने पर साले प्रमोद और उसकी पत्नी ने मारपीट कर मोटरसाइकिल छीन ली। पीड़ित का कहना है कि पुलिस चौकी में शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुड्डू ने बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा और न्याय की गुहार लगाई है।