चेनारी: आपसी विवाद में युवती की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Chenari, Rohtas | Oct 10, 2025 रोहतास जिले में शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में नली से जुड़े आपसी विवाद में चचेरे चाचा ने भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दो परिवार में आपसी विवाद में एक पक्ष की ओर से लड़की गोली मारकर हत्या कर दी घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।