पटना ग्रामीण: पटना में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- अपने पद की जिम्मेदारी से करें निर्वहन
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा क्राइम बुलेटिन जारी करने पर कहा की तेजस्वी यादव को अगर किसी भी घटना के बारे में जानकारी मिलती है तो वहां जाकर पहले सच्चाई जानें और यह देखें की सरकार ने मामले में क्या कार्यवाई की है।