नावकोठी: मानसिक रूप से बीमार किशोरी को प्रलोभन देकर दुकानदार ने किया दुष्कर्म, नावकोठी पुलिस जांच में जुटी
नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग अर्ध विक्षिप्त किशोरी के साथ अधेड़ उम्र का एक दुकानदार रुपए और चॉकलेट का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए बलात्कारी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट भेज दिया है। इधर घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच हेतु एफएसएल की टीम तैनात है तथा सभी साक्षी को कलेक्ट कर रहा है।