औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में तुलसीपुर निवासी युवक की मौत, खेत की मेड़ पर मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव भियाँपुर की पुलिया के पास खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। जबकि कुछ दूरी पर उसकी बाइक खेत के किनारे गिरी हुई मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के