रामसनेही घाट: भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर टड़िया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राला और ट्रक में हुई टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल
भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर टडिया गांव के पास रविवार की सुबह करीब 4:00 बजे ट्रैक्टर ट्राला और ट्रक में हुई टक्कर चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया।जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान रामराज, रंजीत , महेंद्र दीक्षित, ट्रक चालक विनोद के रूप में हुई है।