बेरमो थाना क्षेत्र में दो अलग- अलग स्थानों में CISF टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है।गुरुवार समय लगभग साढ़े तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ ने एक विशेष छापामारी अभियान चलाकर ढ़ोरी क्षेत्र से 2.95 टन एवं बी.एण्ड के. एरिया से 2.785 टन (कुल 5.735 टन) अवैध रूप से संग्रहित कोयला जब्त किया है।