सिकंदरा: संदलपुर कस्बे में दुकान के अंदर खड़ी बाइक में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
संदलपुर कस्बे में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक दुकान के अंदर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। हालांकि इस हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।