पानसेमल: खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, पानसेमल से किया रेफर, पुलिस जांच में जुटी
पानसेमल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 1 युवा गंभीर घायल हो गया है जिसका प्राथमिक इलाज कर रेफर किया है। आज रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार घटना की सूचना पर FRV पायलट प्रकाश राठौड़ एवं आरक्षक खुमसिंह धार्वे पहुंचे थे। जहां से निजी वाहन से गंभीर घायल युवक सुनिल पिता इठला निवासी खडीखम को पानसेमल अस्पताल लाया गया जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया है।