अनूपपुर: आस्था पर वार: जयपुर मंदिर का चांदी खजाना अनूपपुर में मिला, एक आरोपी मंदिर का पुजारी गिरफ्तार
जयपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर से चोरी हुए करीब 10 लाख रुपये के 9 चांदी के छत्र और एक शेषनाग को अनूपपुर पुलिस व जयपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम बकेली से बरामद किया गया,मामले में सत्यम केवट (बकेली, अनूपपुर) और अमन तिवारी (देवगवां, शहडोल) को गिरफ्तार किया गया है। अमन तिवारी मंदिर में पुजारी था। दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर ले जाया गया