पन्ना: विकास के नाम पर विनाश? पन्ना में रेल रूट बदलने से कटेंगे 50 हजार पेड़!
Panna, Panna | May 30, 2026 खजुराहो-पन्ना रूट के लिए पहले ही करीब 55 हजार पेड़ काटे जा चुके हैं, लेकिन अब अधिकारियों ने अचानक रूट बदल दिया है। इस फैसले से पन्ना टाइगर रिजर्व के पास 50 हजार और पेड़ काटे जाएंगे। पहले से ही केन-बेतवा प्रोजेक्ट की मार झेल रहे पन्ना के पर्यावरण और बाघों के अस्तित्व पर अब यह नया संकट गहरा गया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।