बेनीपुर: बहेड़ा थाना क्षेत्र के गंसी बहाव में डूबने से सोमवार को एक महिला की मौत
घास काटने गई रामनगर गांव के रामराजित यादव की पुत्री 27 वर्षिया कविता देवी की गंसी बहाव में अचानक डूबने से मौत हो गई। बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौड़ी सोमवार शाम 7 बजे घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रहा है।