राजसमंद: विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जलभराव की समस्या पर दिखाई संवेदनशीलता, मौके पर पहुंचकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश
राजसमंद नगर क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के चलते कई इलाकों में उत्पन्न जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी ने बुधवार को 60 फीट रोड स्थित पानी की टंकी से लेकर जाकर सर्किल तक प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए समस्या की गंभीरता को समझा और त्वरित।