बेरो: जरिया गांव के पास आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क पर किये जा रहे काम के दौरान साइट पर चलीं गोलियां
Bero, Ranchi | Apr 30, 2024 बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव के समीप आरकेडी कंट्रक्शन द्वारा पलमा से गुमला एनएच सड़क पर कार्य करा रहे साइट पर गोली चला कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया है। इसके बाद कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही बेड़ो के थाना प्रभारी नकुल साह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।