जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में निर्माणाधीन श्री श्याम एथेनॉल एंड स्पिरिट्स प्लांट परिसर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से पहुंचे दबंगों ने प्लांट में घुसकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक।