गढ़पुरा: हरखपुरा में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट, कई लोग घायल, वीडियो वायरल
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय पंचायत के हरखपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा में कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया