मनकापुर: गोंडा पुलिस की पहल- बरवार समुदाय के उत्थान के लिए घर-घर संवाद अभियान शुरू
Mankapur, Gonda | Oct 22, 2025 बुधवार 12 बजे बरवार समुदाय के उत्थान हेतु पुलिस ने घर-घर संवाद अभियान चलाया। CO शिल्पा वर्मा ने धानेपुर व मोतीगंज मे घर-घर जाकर लोगो से संवाद किया। उद्देश्य था समुदाय की सामाजिक-आर्थिक समस्याओ को समझकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना। युवाओ ने शिक्षा व सम्मानजनक जीवन का संकल्प लिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ की सुरक्षा व सहयोग को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई गई।