बांधवगढ़: ज्ञान सिंह दाऊ ने विरसा मुंडा की पूजा कर जनजातीय गौरव रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई
पूर्व सांसद ज्ञान सिंह दाऊ की मुख्यातिथ्य में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह पर जनजातीय गौरव रथ यात्रा आज से प्रारंभ हुई है , जो विभिन्न जगहो से होते हुए 15 नवंबर को ग्राम डगडौआ पहुंचेगी, जहां पर कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं दाऊ ने बताया की बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे।