नौगावां सादात: नौगांवा के गांव हादीपुर कलां में मामूली विवाद के चलते घर में घुसकर महिला को पीटा, दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर कलां में मामूली कहासुनी को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, प्राप्त जानकारी के अनुसार हादीपुर कलां में कामिनी देवी पत्नी ओमप्रकाश का परिवार रहता है। 23.4.2025 समय करीब 7:00 बजे पवन, नरेंद्र, हरिओम, शीला उसके घर में घुस गई।