नौगावां सादात: गांव जीरखी में गेहूं की पुली में लोहे के बोल्ट डालकर मशीन खराब करने का मामला, किसान ने वीडियो किया वायरल
आपको बता देगी नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव जीरखी में किसान संदीप का परिवार रहता है। संदीप ने मंगलवार को लगभग 3:30 पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। उस वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनकी गेहूं की पुली में लोहे के बोल्ट डाल दिए गए ताकि मशीन खराब हो जाए, उनका कहना है कि इससे पहले भी उनकी मशीन खराब हो चुकी है और उनका काफी नुकसान हो गया था।