नौगावां सादात: नौगांवा बीलना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजू अपनी बाइक लेकर अमरोहा किसी काम से जा रहा था। शनिवार में रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 पर जैसे ही उसकी बाइक नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बीलना के पास पहुंची तो पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने राजू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया।