खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में हल्दी की रस्म के बाद गंभीर एलर्जी होने से 22 वर्षीय दुल्हन की मौत हो गई। बाजार से खरीदी गई खुली हल्दी लगाने से युवती का चेहरा सूज गया और गले में तेज जलन शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे इंदौर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।