मधेपुर थाने के तरडीहा गांव निवासी 25 वर्षीय माधव मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक अमित कुमार चौरसिया ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। वह 110 लीटर देसी चुलाई शराब बरामदगी मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 165/25 का नामजद आरोपित है।