कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहीद दिवस 30 जनवरी को शहीदों की स्मृति में कलेक्टर कार्यालय के परिसर में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।