मऊआइमा थाना क्षेत्र सराय जोधराय गांव निवासिनी मंजू देवी गुप्ता के पुहाल (सूखे चारे) में आग लगा दी गई। यह घटना 2 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे हुई। मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने गाली गुप्ता व मार पीट का भी आरोप लगाया है।