सागर नगर: पुरव्याऊ टोरी इलाके में घर में घुसी कोबरा नागिन, परिवार में हड़कंप, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू
शहर के पुरख्याऊ टोरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मकान में कोबरा प्रजाति की नागिन घुस गई। घटना देर शाम 7:00 की है। शैलेष चौरसिया के घर में सांप दिखते ही परिवार के लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए और तुरंत स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबलू पवार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया और नागिन को सुरक्षित पकड़ा।