सागर नगर: हड़ताल के बीच खुले कुछ मेडिकल स्टोर, संचालकों ने कहा – “मानव सेवा गलत नहीं”
प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में सागर जिले के औषधि विक्रेता संघ ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। संघ के आव्हान पर अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे, लेकिन कुछ स्थानों पर अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। बुधवार सुबह 11 बजे शहर के कई क्षेत्रों में कुछ मेडिकल स्टोर आधे शटर खोलकर दवाइयां देते हुए दिखाई दिए। जिसकी वीडियो अब सामने आए हैं।