बदलापुर: मिरशादपुर कलिंजरा मोड़ के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस जुटी कार्रवाई में
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर निवासी रविशंकर शर्मा अपनी माता शकुन्तला देवी को मोटरसाइकिल से लेकर बदलापुर होते हुए तेजीबाजार की ओर से मछलीशहर जा