इंदौर: निगमायुक्त ने किया शहर का दौरा
सब्जी मंडी और विश्राम बाग का निरीक्षण किया
Indore, Indore | Apr 6, 2024 इंदौर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने शनिवार को राजकुमार ब्रिज के नीचे स्थित सब्जी मंडी और विश्राम बाग का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से चर्चा की और उनसे सुविधाएं और समस्या सुनते हुए,उनकी समस्या का निराकरण करने के निर्देश सम्बंधित जोन के अधिकारियों को दिए है,इसके अलावा निगमायुक्त ने गर्मी के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था भी देखी।