पेटरवार: विश्व पर्यावरण दिवस: पिछरी वन क्षेत्र में पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, लिया संरक्षण का संकल्प
पेटरवार के पिछरी वन क्षेत्र में शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर अनोखे तरीके से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। झारखंड वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।