जमुई: रवय गांव के पास पिकअप वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Sep 17, 2025 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रवय गांव के पास बुधवार को दिन के 11:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन असंतुलित होकर ई- रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई- रिक्शा बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।