पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना इलाके से फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल खोलने के नाम पर की लाखों की ठगी
पटना के कदमकुआं थाने की पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लालबाबू सिंह उर्फ एलबी सिंह पर 18 लाख की ठगी करने का आरोप है। पेशे से शिक्षक नम्रता आनंद ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल खोलने के नाम पर 18 लाख की ठगी को अंजाम दिया है। इसके बाद मेरे भाई डॉक्टर आशीष सहाय से भी 13 लाख की ठगी को अंजाम दिया है।